मीरानपुर कटरा में सांसद ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात![]()
टेन न्यूज।। 09 सितंबर 2026।। डीपी सिंह@डेस्क न्यूज
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । नगर के प्रमुख निदान हॉस्पिटल के स्वामी डॉ. सिद्दीक अहमद अंसारी के बड़े भाई शकील अहमद अंसारी के आकस्मिक निधन पर क्षेत्रीय सांसद अरुण कुमार सागर ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। शकील अहमद अंसारी का विगत दिनों हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
सांसद अरुण कुमार सागर ने डॉ. सिद्दीक अहमद अंसारी तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत शकील अहमद अंसारी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों को खोने का दुख बेहद पीड़ादायक होता है। दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार अकेला नहीं है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया।
सांसद ने कहा कि संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहना सभी का दायित्व है। उन्होंने परिजनों को धैर्य रखने की सलाह देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस दौरान भाजपा नेता वीरपाल सागर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने डॉ. सिद्दीक अहमद अंसारी और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।