• Thu. Apr 23rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में स्कूली वाहनों के विरुद्ध दिनांक 01.07.2025 से 15.07.2025 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जायेगा

ByTen News One Desk

Jul 2, 2025
208 Views
उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में स्कूली वाहनों के विरुद्ध दिनांक 01.07.2025 से 15.07.2025 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जायेगा


टेन न्यूज़ !! ०२ जुलाई २०२५ !! नीरज शर्मा, शाहजहांपुर


उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद में स्कूली वाहनों के विरुद्ध दिनांक 01.07.2025 से 15.07.2025 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.07.2025 को परिवहन विभाग के ए.आर.टी.ओ. (प्रवर्तन) श्री सर्वेश कुमार सिंह एवं पी.टी.ओ. श्री आर.पी. गौतम द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत मानकों के विपरीत संचालित पाए गए 5 स्कूली वाहनों तथा 5 अन्य वाहनों सहित कुल 10 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।

उपरोक्त दोनों अधिकारियों के अतिरिक्त, कार्यालय के सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) श्री विकास कुमार यादव द्वारा जनपद के विभिन्न विद्यालयों, जैसे कि रेयान इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल, कर्नल एकेडमी, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, एक ओंकार विद्यालय आदि में जाकर वाहनों की फिटनेस एवं दस्तावेजों की जांच की गई।

जनपद के समस्त विद्यालय प्रबंधकों एवं स्कूली वाहन स्वामियों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के प्रपत्र यथा फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि वैध कराकर ही वाहन संचालन सुनिश्चित करें। बिना मानक के वाहनों में स्कूली बच्चों का परिवहन कदापि न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!