कूड़ा बना धन: कटरा में जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन ब्रह्मदेव स्थान मेले में उमड़ी भारी भीड़, ग्रामीणों ने उठाया आनंद ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप, दो बच्चों संग न्याय के लिए भटक रही महिला मीरानपुर कटरा में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर कन्नौज में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सख्त, एसपी ने क्राइम मीटिंग में दिए सख्त निर्देश
---Advertisement---

ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप, दो बच्चों संग न्याय के लिए भटक रही महिला

By Ten News One Desk

Published on:

4 Views

ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप, दो बच्चों संग न्याय के लिए भटक रही महिला

टेन न्यूज ।। 18 मार्च 2026 ।। औरैया से ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतनपुर बंथरा की एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़िता ने ससुराल पक्ष पर जबरन घर से निकालने, मकान में ताला लगाने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नम्रता तोमर पत्नी मोहित तोमर ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति किसी मामले में जेल में बंद है। इसी का फायदा उठाकर सास, ससुर और देवर समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बच्चों सहित घर से निकाल दिया और मकान में ताला लगा दिया।

पीड़िता का कहना है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। वर्तमान में वह अपने बच्चों के साथ रिश्तेदारों के यहां रहकर जीवन यापन कर रही है और अपने ही घर में रहने के लिए संघर्ष कर रही है।
महिला ने पुलिस से मकान का ताला खुलवाकर उसे घर में पुनः बसाने की गुहार लगाई है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!