• Mon. Apr 13th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गांव ढकिया रघा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास गंगेश्वरानंद महाराज ने राम और रावण के युद्ध की कथा का वृतांत सुनाते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया

ByTen News One Desk

Oct 27, 2024
332 Views

गांव ढकिया रघा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास गंगेश्वरानंद महाराज ने राम और रावण के युद्ध की कथा का वृतांत सुनाते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया



टेन न्यूज़ !! २७ अक्तूबर २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया रघा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथाव्यास गंगेश्वरानंद महाराज ने राम और रावण के युद्ध की कथा का वृतांत सुनाते हुए सभी को भाव विभोर कर दिया।

कथा व्यास ने कहा कि भगवान राम ने सत्य मार्ग पर चलकर रावण से युद्ध किया युद्ध में भगवान राम के पास शौर्य और धीरज रूपी रथ के पहिए हैं सत्य और शील सदाचार उसकी मजबूत ध्वजा और पटाका है बल ,विवेक , और दम परोपकार यह कर उसके घोड़े हैं जो क्षमा दया और समता रूपी डोरी से रथ में जोड़े हुए हैं।

ईश्वर का भजन ही भगवान राम के रथ का चतुर सारथी है बैराग उसकी ढाल है और संतोष तलवार है दान फरसा बुद्धि प्रचंड शक्ति है और श्रेष्ठ विज्ञान कठिन धनुष है। कहा इस प्रकार भगवान श्री राम ने सत्य का त्याग न करते हुए सत्य के वल पर युद्ध को जीत लिया और रावण मृत्यु को प्राप्त हुआकार्यक्रम के दौरान निगोही के आए हुए कलाकारों ने हनुमान जी की पावन झांकी को दिखाकर श्रद्धालुओं को मंत्र मुक्त कर दिया।

कथा के दौरान भक्तों का सैलाब बना रहा। कार्यक्रम के दौरान मुख्य यजमान सुदीप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी मृदुला सिंह, भगवान सिंह, भुवनेश्वर नारायण सिंह, गुलवीर सिंह, सचिन सिंह, ,सोनी सिंह, अनीता सिंह सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *