• Sun. Jul 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर पीलीभीत पुलिस द्वारा किया गया व्यापक वृक्षारोपण

ByTen News One Desk

Jul 12, 2026
1 Views

‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर पीलीभीत पुलिस द्वारा किया गया व्यापक वृक्षारोपण


टेन न्यूज़ !! 12 जुलाई २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के अंतर्गत आज दिनांक 12 जुलाई, 2026 को ‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में इस महाअभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, जलवायु संतुलन तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित इस महाअभियान में जनपद पीलीभीत पुलिस द्वारा भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार तथा पर्यावरण की दृष्टि से उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प भी लिया।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से मातृ सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला हैं। प्रत्येक नागरिक को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

महाअभियान के अंतर्गत आज जनपद पीलीभीत के समस्त पुलिस सर्किलों, थाना एवं चौकी परिसरों, पुलिस कार्यालयों, विभिन्न शाखाओं, पुलिस लाइन तथा पुलिस आवासीय परिसरों में भी बड़े स्तर पर पौधारोपण किया गया। अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि, भू-जल संरक्षण तथा स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रभावी योगदान सुनिश्चित किया जा रहा है।

*पीलीभीत पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिकाधिक वृक्षारोपण करें तथा लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके।*पीलीभीत जिला संवाददाता रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!