औरैया आर्य समाज मंदिर में धूमधाम से मनाया गया 144वां स्थापना दिवस औरैया। संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलकर अधेड़ की मौत गौ माता की सुरक्षा को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम बरेली जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन कुर्रिया कलां दुर्गा माता मंदिर में शाहजहांपुर डीएम-एसपी ने की पूजा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा मिशन शक्ति के तहत नुक्कड़ नाटक से महिला सुरक्षा का संदेश, जागरूकता अभियान तेज
---Advertisement---

कटरा के शान में “शान ही शान” वार्षिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बेस्ट परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल

By Ten News One Desk

Published on:

9 Views

कटरा के शान में “शान ही शान” वार्षिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बेस्ट परफॉर्मेंस से जीता सबका दिल

टेन न्यूज़ ii 29 मार्च 2029 ii डीपी सिंह@डेस्क, पप्पू अंसारी

शाहजहांपुर जनपद के नगर कटरा के प्रतिष्ठित विद्यालय शान इंटर कालेज में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं प्रतिभा प्रदर्शन कार्यक्रम “शान ही शान” में स्कूली बच्चों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल आनंद शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद मंच पर प्रतिभाओं की रंगारंग झलक देखने को मिली।

नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों तक ने नृत्य, गीत, नाटक और भाषण जैसी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। देशभक्ति गीतों पर आधारित समूह नृत्य ने जहां दर्शकों में जोश भर दिया, वहीं सामाजिक संदेश देने वाले नाटकों ने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि और प्रबंधक जीशान दानिश खां ने ग्राम प्रधान, नगर पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र के पत्रकारों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया तथा समाज में शिक्षा और प्रतिभा के प्रति सम्मान का संदेश दिया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अंशिका जॉर्ज ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग को भी सराहा, जिनकी बदौलत बच्चों ने इतना शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सील्ड, सिल्वर आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

कटरा नगर के शान इंटर कालेज का क्षेत्र जो नाम है उस नाम को स्कूली छात्र-छात्राओं नें विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर शान में “शान ही शान” शब्द रूपी धरोहर को ऊचाईयों तक ले जाकर गौरवन्वित किया है साथ ही शिक्षा और शिक्षक एवं प्रबंधन की कार्यशैली, सोंच और जज़्बात रखने के उद्देश्य को सही साबित कर दिया|

प्रस्तुत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थिति सैंकड़ो दर्शकों को सोचने पर विवश कर दिया कि कटरा नगर के ऐसे इंटर कालेज के बच्चों में कितनी अपार प्रतिभा है, जिसे सही मंच और मार्गदर्शन मिलने पर वे नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन सहित शिक्षक, शिक्षिकायें एवं अविभावक और तमाम गणमान्य मौजूद रहे.

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!