• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में इंडो गठबंधन का प्रत्याशी हटाया,अब ज्योत्सना सपा की लोकसभा प्रत्याशी, अखिलेश यादव ने लगाया विराम

ByTen News One Desk

Apr 26, 2024
240 Views

शाहजहांपुर में इंडो गठबंधन का प्रत्याशी हटाया,अब ज्योत्सना सपा की लोकसभा प्रत्याशी, अखिलेश यादव ने लगाया विराम



टेन न्यूज़ !! २६ अप्रैल २०२४ !! डीपी सिंह डेस्क न्यूज़ @शाहजहांपुर


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंंडो गठबंधन के प्रत्याशी राजेश कश्यप को हटाकर समाजवादी पार्टी की ओर से नया प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है ।

पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप की करीबी रिश्तेदार ज्योत्सना गौड शाहजहांपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी हैं । उन्होंने पिछले दिन अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था ।

इंडो गठबंधन के प्रत्याशी राजेश कश्यप का नामांकन पत्र दाखिल होने के बावजूद सपा उम्मीदवार का नामांकन दाखिल होना चर्चा का केंद्र बिंदु बना हुआ था लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज उस पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि समाजवादी पार्टी की ओर से ज्योत्सना गौड़ ही शाहजहांपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

साभार : अभिनय गुप्ता

Akhilesh Yadav Rahul Gandhi
Dimple Yadav Priyanka Gandhi Vadra
#Shahjahanpur #UttarPradesh #Bharat #India #LokSabhaElections2024 #Congress #Khabar
#FacebookPage #FacebookPost #InstagramPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!