• Thu. Apr 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा में पुलिस का सघन निरीक्षण, उपचुनाव को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
6 Views

कटरा में पुलिस का सघन निरीक्षण, उपचुनाव को लेकर तैयारियों का लिया जायजा



टेन न्यूज़ !! १६ अप्रैल २०२६ !! पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आगामी उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने कटरा थाने का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर में अभिलेख, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, बंदी रक्षक कक्ष एवं पुलिस कर्मियों के भोजन व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही साफ-सफाई एवं नव निर्मित भवन को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 5 मई को प्रस्तावित चुनाव को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सेंगर को जरूरी निर्देश दिए।

एसपी के प्रस्थान के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भवरे ने भी क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कटरा चौराहा स्थित मोहल्ला फंक्शन, जूनियर हाई स्कूल प्रथम एवं द्वितीय तथा इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही बाहर से आने वाले पुलिस बल के ठहरने एवं भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

इस दौरान पुलिस टीम के साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!