• Fri. Jun 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सुलतानपुर: दीवानी न्यायालय में जजों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव

ByTen News One Desk

Apr 16, 2026
64 Views

सुलतानपुर: दीवानी न्यायालय में जजों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव


टेन न्यूज़ !! १६ अप्रैल २०२६ !! राकेश सिंह ब्यूरो, सुल्तानपुर

सुलतानपुर में दीवानी न्यायालय के जजों के कार्यक्षेत्र में बुधवार को बड़ा फेरबदल किया गया। यह बदलाव हाईकोर्ट के वार्षिक ट्रांसफर आदेश और जिला जज सुनील कुमार के निर्देशन में किया गया।

स्थानांतरित होकर आए सेशन जज राम प्रताप सिंह राना को एडीजे तृतीय बनाया गया है, जबकि सेशन जज श्याम मोहन जायसवाल को एडीजे चतुर्थ/स्पेशल जज (आवश्यक वस्तु अधिनियम) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एफटीसी प्रथम पद पर तैनात रहे सेशन जज राकेश यादव को एडीजे पंचम पद की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें पूर्व की भांति स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एफटीसी द्वितीय कोर्ट पर तैनात रहे सेशन जज विजय कुमार गुप्ता को एफटीसी प्रथम कोर्ट की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि उनके स्थान पर स्थानांतरित होकर आए सेशन जज स्वतंत्र प्रकाश को एफटीसी द्वितीय कोर्ट का प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, न्यायिक अधिकारी तुबा फातिमा को अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) कोर्ट नंबर-26 तथा न्यायिक अधिकारी प्रतीक आर्या को कोर्ट नंबर-36 की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा एसीजेएम कोर्ट नंबर-20 पर तैनात रहीं न्यायिक अधिकारी भव्या श्रीवास्तव को स्थानांतरित हुई अनुजया कृष्णा के स्थान पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट का प्रभार सौंपा गया है।

इस फेरबदल के बाद जहां कुछ रिक्त अदालतों का संचालन शुरू हो गया है, वहीं कुछ कोर्ट अभी भी रिक्त हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!