• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जेसीबी ड्राइवर ने किसी बात से क्षुब्ध होकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

ByTen News One Desk

Feb 28, 2025
380 Views

जेसीबी ड्राइवर ने किसी बात से क्षुब्ध होकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा



टेन न्यूज़ !! २८ फरवरी २०२५ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम पौकी निवासी कमल शर्मा पुत्र रामनरेश शर्मा उम्र 25 वर्ष गुरुवार को अपराहन 3:30 बजे मोबाइल पर अपनी पत्नी से बात कर रहा था। कमल शर्मा की पत्नी गीता देवी डेढ़ माह पहले अपने मायके नाराज होकर चली गई थी।

हरदोई के पिहानी थाना अंतर्गत ग्राम पण्डरवा में रह रही थी। पत्नी एक साल की बच्ची आरोही को भी अपने साथ ले गई थी। कमल शर्मा पत्नी के न आने पर काफी परेशान था। मोबाइल फोन पर पत्नी और बच्ची को लेकर बात कर रहा था। इसी दौरान नाराज पत्नी से मोबाइल पर हुई कहां सुनी के बाद कमल शर्मा ने कमरे का दरवाजा बंद कर सीलिंग फैन के कुंड में डोरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों में कमल को फांसी के फंदे पर लटका देखकर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फांसी पर लटके जेसीबी चालक कमल शर्मा के शव की फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए शव को कब्जे में लेकर शाहजहांपुर भिजवा दिया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया है कि पत्नी से जेसीबी चालक का विवाद चल रहा था। और नाराज होकर मायके गई पत्नी से मोबाइल पर कोई कहा सुनी के बाद कमल शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!