• Sun. Jun 14th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

ByTen News One Desk

May 30, 2026
25 Views

तिलहर में पत्रकारिता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित


टेन न्यूज़ ii 30 मई 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर दरगाह हज़रत शाह शमसुद्दीन मियां तिलहर के सज्जादानशीन इक़बाल हुसैन उर्फ फूल मियां द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम में व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता ने पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं, जो समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के साथ जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

सज्जादानशीन इक़बाल हुसैन उर्फ फूल मियां ने कहा कि पत्रकार समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!