• Thu. Jul 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: बजरंगबली के कथित अपमान मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jul 9, 2026
9 Views

कन्नौज: बजरंगबली के कथित अपमान मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज ii 09 जुलाई 2026 ii प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। जनपद कन्नौज में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए 9 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान बजरंगबली के कथित अपमान के मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के जिला अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी जगदीश सिंह दीक्षित को सौंपा।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि 9 जुलाई 2026 को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के रोड शो के दौरान बजरंगबली के स्वरूप का कथित रूप से अपमान हुआ। मोर्चा ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

जिला अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार शुक्ला ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े किसी भी विषय पर संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

बाइट: “क्या कहा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) के जिला अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार शुक्ला ने, देखिए इस खास रिपोर्ट में।”

रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़, कन्नौज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!