कन्नौज: एसपी विनोद कुमार का थाना विशुनगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

टेन न्यूज़ !! १७ अप्रैल २०२६ !! रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने 16 अप्रैल 2026 को थाना विशुनगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष, दूरदृष्टि केंद्र, आदर्श मेस, आरक्षी बैरक समेत पूरे थाना परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया।
इस दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, अनुशासन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया और सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करने की हिदायत दी।
