• Sat. Apr 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अट्ठारह माह बाद जयपुर से बरामद अपहृत किशोरी, आरोपित गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Dec 2, 2025
125 Views

अट्ठारह माह बाद जयपुर से बरामद अपहृत किशोरी, आरोपित गिरफ्तार



टेन न्यूज़ ii 02 दिसम्बर 2025 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया।


अजीतमल कोतवाली पुलिस ने करीब डेढ़ साल पुराने अपहरण के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने क्षेत्र से अपहृत हुई नाबालिग किशोरी को राजस्थान के जयपुर से सकुशल बरामद कर लिया, साथ ही आरोपित रघुनंदन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष अजीतमल क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

पीड़िता के पिता ने नामजद रघुनंदन पुत्र संतोष कुमार निवासी मुहल्ला राजीव नगर, अजीतमल पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 17 मई 2024 को आरोपी के खिलाफ 363 एवं 366 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

कोतवाल ललितेश त्रिपाठी के मुताबिक, 29 नवंबर को पुलिस टीम ने इनपुट के आधार पर राजस्थान के जयपुर बस डिपो, रोडवेज बस अड्डे के पास से रघुनंदन को दबोच लिया। उसके पास से नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने किशोरी के बयान की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि आरोपित रघुनंदन को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!