• Mon. Aug 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिवक्ता की पत्नी की मौत

ByTen News One Desk

Aug 24, 2026
4 Views

तिलहर में दर्दनाक सड़क हादसा, अधिवक्ता की पत्नी की मौत


टेन न्यूज।। 24 अगस्त 2026 ।। अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

तिलहर से गोला गोकर्णनाथ दर्शन के लिए जा रहे अधिवक्ता पवनकांत मिश्रा और उनके परिवार के साथ मोहम्मदी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अधिवक्ता पवनकांत मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया गया कि पवनकांत मिश्रा तिलहर नगर के मोहल्ला उम्मरपुर के निवासी हैं और सपरिवार गोला गोकर्णनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मदी के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही तिलहर तहसील के अधिवक्ताओं और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता समाज ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!