• Tue. Apr 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अवैध अफ़ीम कारोबार पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर दबोचे

ByTen News One Desk

Aug 31, 2025
237 Views

अवैध अफ़ीम कारोबार पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर दबोचे



441 ग्राम अफ़ीम, तीन मोबाइल, दो बाइक व नकदी बरामद


टेन न्यूज़ !! ३१ अगस्त २०२५ !! डेस्क न्यूज़@शाहजहाँपुर


मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन अंतरजिला अफ़ीम तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 441 ग्राम अवैध अफ़ीम, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की अगुवाई में गठित टीम ने बरेली मोड़ के पास, गौशाला से सीतापुर-बरेली हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। यह कार्रवाई शनिवार सुबह करीब 11:45 बजे की गई।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है –

  1. जानुस उर्फ खान पुत्र जमीद, निवासी ग्राम टुरमुकी, थाना मझला, जनपद हरदोई (उम्र लगभग 35 वर्ष)

  2. मोहम्मद इस्लाम पुत्र हबीब खाँ, निवासी ग्राम तुर्कीखेड़ा, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 25 वर्ष)

  3. वकील पुत्र साकिर खाँ, निवासी ग्राम दौलतपुर, थाना मझला, जनपद हरदोई (उम्र लगभग 42 वर्ष)

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से 441 ग्राम अफ़ीम, कुल 1360 रुपये नकद, एक सील सर्वे मोहर लगा प्लास्टिक डिब्बा, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन (इनफिनिक्स व ओप्पो ब्रांड) और दो मोटरसाइकिलें (हीरो स्प्लेंडर-UP27AW1024 व बजाज प्लेटिना-UP30BV6469) बरामद कीं।

इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने मु.अ.सं. 382/25, धारा 8/18/29 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!