नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

नकली जेवर गिरवी रखकर ठगी करने वाली दो महिलाएँ गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

157 Views

नकली जेवर गिरवी रखकर ठगी करने वाली दो महिलाएँ गिरफ्तार

टेन न्यूज़ !! ३१ अगस्त २०२५ !! रिपोर्ट : रामजी पोरवाल ब्यूरो, लोकेशन : औरेया

औरैया जनपद के कोतवाली अजीतमल क्षेत्र के अटसू पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम जगतपुर में नकली जेवर गिरवी रखकर ठगी करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ग्राम अजुआपुर निवासी सत्यनारायण पुत्र संत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी संदीप ज्वेलर्स नाम से दुकान ग्राम जगतपुर में मेन रोड पर स्थित है। 27 अगस्त को औरैया नारायणपुर चुंगी निवासी अनीता देवी पत्नी राजेश एक अज्ञात महिला के साथ दुकान पर आई और बीमारी का हवाला देते हुए ₹24,000 में नकली जेवर गिरवी रखकर चली गई।

इसके बाद 29 अगस्त को अनीता देवी दोबारा दुकान पर पहुँची और अपने साथ अभिलाषा पत्नी संतोष कुमार निवासी नारायणपुर चुंगी, औरैया को भी लाई। दोनों महिलाएँ एक चैन और नकद रुपए लेने के लिए फिर से नकली जेवर लेकर पहुँचीं। संदेह होने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जेवरों की जाँच कराई तो वे नकली पाए गए।

दोनों महिलाओं को मौके से हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। टेन न्यूज़ के लिए औरैया से ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment