जिलाधिकारी ने 15 लाभार्थियों को वितरित किए एग एवं चिकिन कार्ट मीरानपुर कटरा में बकाया बिजली बिल पर सख्त कार्रवाई, कई उपभोक्ताओं के मीटर उतारे गए समाजवादी पार्टी के नेताओं ने धूमधाम से मनाया सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन तिलहर में महिला कर्मियों से मनचलो ने की बदसलूकी, हिरासत में लिए गए तिलहर चीनीमिल कर्मचारियों ने कार्य किया बंद, लगभग एक घंटा गन्ना पिराई हुई बाधित
---Advertisement---

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, टूर एंड ट्रेवल्स के खिलाफ SP से शिकायत

By Ten News One Desk

Published on:

71 Views

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, टूर एंड ट्रेवल्स के खिलाफ SP से शिकायत

टेन न्यूज़ !! १४ दिसम्बर २०२५ !! रिपोर्ट – गुफरान खान, स्थान: रायबरेली

रायबरेली में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवकों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। यहाँ ‘न्यू बैसवारा टूर एंड ट्रेवल्स’ (New Baisara Tour And Travels) के संचालकों पर युवकों को अजरबैजान और रूस भेजने के नाम पर पैसा हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। उन्नाव निवासी सूर्यपाल यादव और रायबरेली के अरविंद कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दी तहरीर में बताया कि ट्रेवल्स एजेंसी के रोहित कुमार और जकिया खान ने उनसे विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 90-90 हजार रुपये (40 हजार ऑनलाइन और 50 हजार कैश) ले लिए। पैसे लेने के बाद उन्हें फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया गया। जब पीड़ित ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला।

आरोप है कि ऑफिस के मकान मालिक मोनू यादव ने पहले जिम्मेदारी लेने की बात कही थी, लेकिन अब वह भी मुकर गया है और धमकी दे रहा है। पीड़ितों के मुताबिक इस गिरोह ने सूरज, अब्दुल खान, संजय, दीपक समेत कई लोगों के साथ इसी तरह की धोखाधड़ी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से गुफरान खान की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment