• Mon. Nov 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पांच गांवों में पहुंची महेंद्र देव की जनसंपर्क यात्रा, बरगवां में लगाई जन चौपाल

ByTen News One Desk

Nov 16, 2026
4 Views

पांच गांवों में पहुंची महेंद्र देव की जनसंपर्क यात्रा, बरगवां में लगाई जन चौपाल


ग्रामीणों से किया संवाद, क्षेत्र की समस्याओं और विकास के मुद्दों पर की चर्चा


टेन न्यूज़ !! १६ नवम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा ,

फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र-122 में भाजपा के भावी प्रत्याशी के रूप में जनसंपर्क कर रहे डॉ. महेंद्र देव ने रविवार को पांच गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. महेंद्र देव की जनसंपर्क यात्रा सुबह नौ बजे निकसुआ, 10 बजे शिवनगर, 11 बजे जिगनिया और दोपहर 12 बजे बिलपुर पहुंची। इसके बाद दोपहर एक बजे बरगवां गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

बरगवां में डॉ. महेंद्र देव ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ जन चौपाल में संवाद किया और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग की अपील की।

डॉ. महेंद्र देव माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद से सेवानिवृत्त हैं। जनसंपर्क अभियान के तहत वह गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से जुड़ने और उनकी समस्याएं सुनने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!