• Wed. Apr 8th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा क्षेत्रगत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

ByTen News One Desk

Apr 8, 2026
6 Views

मीरानपुर कटरा क्षेत्रगत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप


टेन न्यूज़ !! ०८ अप्रैल २०२६ !! पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)।

क्षेत्र के संतोषापुर गांव में मंगलवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका की पहचान 22 वर्षीय राम बेटी के रूप में हुई है, जो बरेली जनपद के थाना भुता क्षेत्र के गांव भरतपुर आरा निवासी शंकर लाल की पुत्री थी। उसका विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व संतोषापुर गांव निवासी अमन के साथ हुआ था।

बताया जा रहा है कि मंगलवार रात राम बेटी ने ससुराल के एक कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाया और आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *