• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मीरानपुर कटरा उपचुनाव: NCP प्रत्याशी सर्वेद अंसारी ने अफवाहों का किया खंडन

ByTen News One Desk

Apr 18, 2026
51 Views

मीरानपुर कटरा उपचुनाव: NCP प्रत्याशी सर्वेद अंसारी ने अफवाहों का किया खंडन


टेन न्यूज़ ii 18 अप्रैल 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर
मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रत्याशी सर्वेद अंसारी ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों का कड़ा खंडन किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उन्होंने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है और वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।

सर्वेद अंसारी ने आरोप लगाया कि कुछ विपक्षी समर्थक जानबूझकर भ्रामक सूचनाएं फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि नगर की जागरूक जनता सच्चाई को भली-भांति समझती है और अफवाहों पर ध्यान नहीं देगी।

उन्होंने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें सभी वर्गों और बिरादरियों का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है। इसी विश्वास के साथ वह चुनाव लड़ रहे हैं और जीत मिलने पर नगर के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर झूठी और भ्रामक पोस्ट डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ वह जानकारी जुटाकर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!