कटरा में खानकाह ए हुसैनिया कलीमिया में उर्स का तीसरा दिन, चादरपोशी की रस्म में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़ BREAKING NEWS : शाहजहांपुर SP राजेश द्विवेदी का ट्रांसफर, Saurabh Dixit संभालेंगे कमान Big News: शाहजहांपुर में देखा गया सीएम कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन वितरण ब्रेकिंग न्यूज़: बल्दीसराय पुलिस ने मारपीट व धमकी मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल UP GOVT.: पीलीभीत में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित, 27 केंद्रों का लोकार्पण
---Advertisement---

जिला कारागार कन्नौज में सुरक्षित बचपन निगरानी समिति की बैठक, बच्चों को मिला पोषण व संरक्षण

By Ten News One Desk

Published on:

58 Views

जिला कारागार कन्नौज में सुरक्षित बचपन निगरानी समिति की बैठक, बच्चों को मिला पोषण व संरक्षण

टेन न्यूज ii 19 दिसम्बर 2025 ii रिपोर्ट : प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, लोकेशन : कन्नौज

कन्नौज जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला कारागार कन्नौज परिसर में “सुरक्षित बचपन निगरानी समिति” की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी श्री राम कृपाल चौधरी ने की।

बैठक का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षा की समीक्षा करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान कारागार में रह रहे तीन बच्चों को बाल पुष्टाहार वितरित किया गया तथा एक गर्भवती महिला बंदी को जननी सुरक्षा किट प्रदान की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को गर्म कपड़े, दूध की बोतल और चॉकलेट भी भेंट कीं। बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु तीनों बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स भी पिलाई गईं।

जेल परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र को सुदृढ़ करने के लिए खेलकूद सामग्री, वजन मशीन, मेजरमेंट स्केल, फोम चटाई एवं शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

जेल अधीक्षक श्री भीमसेन मुकुंद ने कार्यक्रम को बच्चों के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। टेन न्यूज़ के लिए कन्नौज से प्रभाष चन्द्र की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!