• Fri. Apr 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, 126 लाभार्थी हुए लाभान्वित

ByTen News One Desk

Feb 22, 2026
47 Views

कन्नौज में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन, 126 लाभार्थी हुए लाभान्वित


टेन न्यूज़ !! २२ फरवरी २०२६ !! रिपोर्ट: प्रभाष चंद्र ब्यूरो, लोकेशन: कन्नौज

पी.एस.एम. डिग्री कॉलेज, कन्नौज में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश नरेंद्र कुमार झा, जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।

शिविर में 36 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा कुल 126 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र, डेमो चेक एवं अन्य लाभ वितरित किए गए। समाज कल्याण, खाद्य एवं रसद, श्रम, कृषि, पंचायतीराज, परिवहन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला कल्याण, आयुष्मान भारत सहित कई विभागों ने लाभार्थियों को योजनाओं से आच्छादित किया। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को लैपटॉप/स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

उ.प्र. राज्य आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए ₹7,45,50,000 की रिवॉल्विंग फंड एवं सामुदायिक निवेश निधि का डेमो चेक 5 समूह प्रतिनिधियों को दिया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड एवं टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई।

जनपद न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना का उल्लेख करते हुए बताया कि 28 लाभार्थियों को ₹1.36 करोड़ की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है।

कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्नेहा, अपर जिला जज हरेंद्रनाथ, मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!