कन्नौज में मेधावियों का सम्मान! मंत्री असीम अरुण ने बढ़ाया छात्रों का हौसला, कहा– यही हैं देश का भविष्य![]()
टेन न्यूज ii 01 जून 2026 ii प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज
जनपद कन्नौज के कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश एवं जनपद का नाम रोशन करने वाले तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री असीम अरुण उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि छात्र-छात्राएं देश और समाज का भविष्य हैं। उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा से प्रदेश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार मेहनत कर जीवन में नई ऊंचाइयों को हासिल करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सम्मानित छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया।
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना है।
अब आपको सुनाते हैं इस खास मौके पर मंत्री असीम अरुण और जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने क्या कुछ कहा।