• Wed. Jun 10th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पीलीभीत में एसपी ने किया फुट पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Jun 1, 2026
20 Views

पीलीभीत में एसपी ने किया फुट पेट्रोलिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


टेन न्यूज ii 01 जून 2026 ii रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत

जनपद पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क एवं मुस्तैद रहकर कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने लोगों से संवाद कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, कोतवाली थाना पुलिस एवं सुनगढ़ी थाना पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!