• Mon. Aug 31st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में मेधावी छात्रों का सम्मान! ‘मिशन सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ से छात्रों को मिला करियर का नया मार्ग

ByTen News One Desk

Jun 1, 2026
60 Views

औरैया में मेधावी छात्रों का सम्मान! ‘मिशन सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ से छात्रों को मिला करियर का नया मार्ग


टेन न्यूज़ ii 01 जून 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल | औरैया

डॉ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशनल सोसाइटी एवं द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (शाखा हाथरस) के संयुक्त तत्वावधान में ‘मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन हाथरस के लहरा रोड स्थित सियाराम रिसॉर्ट में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर विशेष मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम की मुख्य थीम ‘मिशन सेंट्रल यूनिवर्सिटी’ रही, जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश, उच्च शिक्षा और करियर निर्माण से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। प्रतिष्ठित प्रोफेसरों ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया, ताकि वे समय रहते सही दिशा में तैयारी कर सकें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामरराय एवं टूडू सर तथा अति विशिष्ट अतिथि हमबीर सुचेता सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. भीमराव अम्बेडकर एजुकेशनल सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कुमार आर्य ने की।

मुख्य वक्ता के रूप में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अमित कुमार और प्रोफेसर रॉबिंस दोहरे ने विद्यार्थियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से करियर से जुड़ी महत्वपूर्ण एवं व्यावहारिक जानकारियां दीं।

सम्मान समारोह में कुल 120 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, जिनमें कक्षा 10वीं के 72 और कक्षा 12वीं के 27 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद एटा की हाईस्कूल जिला टॉपर छात्रा श्रद्धेया शालिनी पुत्री वीरेंद्र सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम का संचालन राजेश बौद्ध, जिला अध्यक्ष दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया एवं इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, संस्थापक TEAM DBRAEG द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अंत में सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!