• Fri. May 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांड से टकराकर पलटी मिनी बस, युवक व सांड की मौत

ByTen News One Desk

Feb 7, 2025
194 Views

राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांड से टकराकर पलटी मिनी बस, युवक व सांड की मौत



टेन न्यूज़ !! ०७ फरवरी २०२५ !! पप्पू अंसारी, पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर


मीरानपुर कटरा शाहजहांपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांड़ से टकराकर पलटी मिनी बस में सवार हरिद्वार के युवक एवँ सांड की हुई मौत।

हरिद्वार से महाकुंभ प्रयागराज जा रही मिनी बस में सवार दो घायल महिलाओं को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य घायलों को पुलिस ने रोडवेज बस से प्रयागराज भेज दिया है।

बीती रात दो बजे उत्तराखंड के जिला हरिद्वार से मिनी बस प्रयागराज महाकुंभ को जा रही थी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सब्जी मंडी के सामने मिनी बस के सामने अचानक सांड़ आ गया। सांड़ से टकराने के बाद मिनी बस सड़क पर पलट गई। हादसे में सांड की भी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मिनी बस को रोड पर से हटा कर सभी यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। उत्तराखण्ड हरिद्वार के कनखला थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुम्हार जमालपुर कलां निवासी शिवकुमार कश्यप (35 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में संगीता देवी पत्नी धीरेंद्र प्रसाद निवासी काला रोड, थाना क्षेत्र श्रीनगर गड़वा जिला पौड़ी गढ़वाल और विंदेश्वरी देवी पत्नी गुरुनानक निवासी ग्राम पठान थाना मुवीमठ जिला रुद्रप्रयाग गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायल यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया।

थाना प्रभारी जुगुल किशोर पाल ने बताया कि घायल महिलाओं को शाहजहांपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य सभी यात्रियों को रोडवेज बस से महाकुंभ प्रयागराज भिजबा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!