• Fri. Oct 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विधायक सलोना कुशवाहा ने दिए दो डेड बॉडी फ्रीजर, सीएचसी और मोक्षधाम को मिली सुविधा

ByTen News One Desk

Oct 9, 2026
5 Views

विधायक सलोना कुशवाहा ने दिए दो डेड बॉडी फ्रीजर, सीएचसी और मोक्षधाम को मिली सुविधा


टेन न्यूज़ !! ०८ अक्टूबर २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर, शाहजहांपुर। क्षेत्रीय भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा ने विधायक निधि से दो डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराए हैं। इनमें एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और दूसरा दोदराजपुर स्थित मोक्षधाम कमेटी को दिया गया है। इस पहल से शवों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी।

सीएचसी में शवों के संरक्षण के लिए मोर्चरी में फ्रीजर की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इस समस्या को देखते हुए विधायक सलोना कुशवाहा ने अपनी विधायक निधि से एक डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराया। विधायक के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता रवि ने इसे सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर की सुपुर्दगी में दिया।

इस मौके पर डॉ. कमर उज्जमा, सोनू खन्ना, फार्मासिस्ट हरिशंकर वर्मा, नबी जान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं, विधायक की ओर से दूसरा डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स दोदराजपुर स्थित मोक्षधाम कमेटी को सौंपा गया। दोनों स्थानों पर फ्रीजर उपलब्ध होने से जरूरत के समय शवों को सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी।

स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य केंद्र और मोक्षधाम में यह सुविधा उपलब्ध कराना लोगों के लिए उपयोगी कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!