• Tue. Jul 21st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

भव्य महारासलीला में शामिल हुईं विधायक सलोना कुशवाहा, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

ByTen News One Desk

Jun 9, 2026
84 Views

भव्य महारासलीला में शामिल हुईं विधायक सलोना कुशवाहा, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन


टेन न्यूज़ !! ०९ जून २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर पालिका परिषद तिलहर में स्वामी लेखराज शर्मा जी की पार्टी द्वारा आयोजित भव्य महारासलीला में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा एवं उनके पति रामसिंह कुशवाहा ने पहुंचकर राधा-कृष्ण के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

महारासलीला के दौरान प्रस्तुत की गई राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे परिसर में “राधे-राधे” और “जय श्रीकृष्ण” के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालु देर रात तक लीला का आनंद लेते रहे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि, डॉ. आलोक अग्रवाल, सुमित गुप्ता, मनोज प्रबल, अरुण गुप्ता, अशोक रस्तोगी, देवेंद्र गुप्ता, दीपू गुप्ता, अमुक सक्सेना, रवि शर्मा, शेखर, अनिल, प्रभात, राजीव, रमेश, मनोज, मनु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भक्तों ने भक्ति रस में डूबकर महारासलीला का आनंद लिया और धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

टेन न्यूज़ के लिए तिलहर से विशेष रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!