• Mon. Apr 6th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

मान्यवर कांशीराम साहब के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं श्री अखिलेश यादव: आकाश शाक्य

ByTen News One Desk

Mar 15, 2025
341 Views

मान्यवर कांशीराम साहब के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं श्री अखिलेश यादव: आकाश शाक्य



टेन न्यूज़ !! १५ मार्च २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादियों ने प्रदेश भर में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम की जयंती मनाई इसी क्रम में कन्नौज में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं है। विधानसभा अध्यक्ष पी पी सिंह बघेल के अध्यक्षता में कांशीराम जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ताओं काशीराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि थी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे एवं यश दोहरे अंशुल नें सम्बोधित करते हुए कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए काशीराम महानायक थे और उन्होंने दलितो, शोषितो, वंचित लोगों को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ी।

इसके अलावा जिला प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव आकाश शाक्य और सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने कहा कि काशीराम जी बहुजन नायक के नाम से विख्यात हैं और भारतीय राजनीतिक के बड़े समाज सुधारक थे। उन्होंने वंचित शोषित समाज में राजनितिक चेतना जगाने का काम किया। आज हमारे नेता आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी मान्यवर कांशीराम साहब जी के अधूरे मिशन को आगे बढ़ाने का काम रहे हैं।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अंशु पाल एवं सपा नेत्री सुश्री शशिमा सिंह दोहरे ने कहा कि काशीराम जी ने बहुजन समाज और पिछली जातियों के उत्थान के लिए काम किया साथ ही जाति व्यवस्था में सबसे निचले स्तर पर रहे समूह की राजनीतिक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राम शंकर सिंह लोधी, कौसर खान, नाज़िम खान, सुनील दिवाकर, राकेश कठेरिया, रजनीकांत पाल, शकील अहमद, शिवम जाटव, शाहिद वारसी, राजेश दिवाकर, आनंद बाबू यादव, अमित यादव, विवेक पाल, मन्ना यादव, अनुज यादव, आदिल खां, मुकीम खान, तुफैल अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *