• Wed. Apr 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गोमती देवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्राओं को यातायात पुलिस द्वारा किया गया जागरूक

ByTen News One Desk

May 9, 2025
Ten News OneTen News One
309 Views

गोमती देवी इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्राओं को यातायात पुलिस द्वारा किया गया जागरूक



टेन न्यूज़ !! ०९ मई २०२५ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो, कन्नौज


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलबीर सिंह के नेतृत्व में यातायात प्रभारी आफाक खां द्वारा गोमती देवी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या दिव्या शर्मा के सहयोग से एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य छात्राओं को यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। जिसमें बताया गया कि ग्रीन कॉरिडोर किसे कहते हैं? आपातकाल के समय यातायात पुलिस की क्या भूमिका होती है?

सीट बेल्ट और हेलमेट धारण करना क्यों आवश्यक है? साइकिल कितने लोगों के बैठने के लिए बनाई गई है? गोल्डन आवर किसे कहते हैं? गुड समेरिटन कौन होते हैं? दो पहिया वाहन में दो से अधिक व्यक्तियों के बैठने पर चालान क्यों कर दिया जाता है? सड़क को क्रॉस करने का नियम क्या है,? आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

यातायात प्रभारी द्वारा छात्राओं से कुछ यातायात संबंधी सवाल भी किए गए। जिन छात्राओं या कैडेट्स द्वारा सही जवाब दिए गए। उनको उपहार देकर सम्मानित किया गया।

जिससे छात्राओं में खुशी देखने को मिली। एनसीसी के इंस्ट्रक्टर और अध्यापिकाओं द्वारा यातायात पुलिस के कार्य की सराहना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!