बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर एएसपी नगर ने किया रूट मार्च, सुरक्षा इंतजामों की परखी तैयारियां होली एवं पारंपरिक लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा रायबरेली: ईरान के सुप्रीम लीडर और नायब इमाम की हत्या के विरोध में शिया समुदाय का जोरदार प्रदर्शन औरैया में शांति, सौहार्द के साथ हुआ होलिका दहन अजीतमल में 223 स्थानों पर जलाई गई होली होली पर बाजारों में दिखी रौनक पिचकारियां खरीदते दिखे लोग
---Advertisement---

युवक ने फांसी पर लट कर अपनी जीवन लीला समाप्त की, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पेड़ से शव उतरवा कर पोस्टमार्टम को भेजा

By Ten News One Desk

Published on:

Ten News One
199 Views

युवक ने फांसी पर लट कर अपनी जीवन लीला समाप्त की, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पेड़ से शव उतरवा कर पोस्टमार्टम को भेजा

टेन न्यूज़ !! ०९ मई २०२५ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर

बुधवार रात खाना खाकर घर से निकले युवक का खेतिहर इलाके में पेड़ पर फंदे से शव लटके होने से सनसनी फैल गई । खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया । कोतवाल पुलिस बल तथा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को उतरबा कर पोस्टमार्टम को भिजवाया ।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चक बरेचा निवासी अंशू सिंह पुत्र स्व प्रेमपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई गोपी सिंह 20 बुधवार खाना खाकर रात करीब पौने दस बजे मोबाइल से बात करते हुए घर से निकला था । देर रात तक घर न लौटने पर उसकी तलाश की । लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका ।

गुरुवार सुबह फिर से तलाश की तो गांव के खेतिहर इलाके में रमेश के गन्ना के खेत की मेढ़ पर खड़े आम के पेड़ पर सफेद दुपट्टे से उसका शव फांसी पर लटका मिला । गोपी की मौत से घर में कोहराम मच गया ।

उधर सूचना पर कोतवाल राकेश कुमार सिंह व हल्का इंचार्ज एसआई बालक राम मौके पर पहुंचे । शाहजहांपुर से पहुंची फोरेंसिक टीम की पड़ताल के बाद शव को फंदे से उतरवाया गया ।

कोतवाल श्री सिंह ने बताया कि प्रेम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment