• Fri. May 9th, 2025

राजधानी दिल्ली में 142 प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 8946 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया

Bytennewsone.com

Jun 5, 2024
148 Views

राजधानी दिल्ली में 142 प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 8946 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया



टेन न्यूज़ !! 05 जून २०२४ !! नई दिल्ली


राजधानी दिल्ली  में 142 प्रत्याशियों पर नोटा भारी पड़ा। अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में इन प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 8946 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। दूसरे नंबर पर वेस्ट दिल्ली सीट पर 8460 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। सातों सीटों पर कुल 44863 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।

चांदनी चौक में 22 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। यहां पर 5563 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। इसी तरह से ईस्ट दिल्ली में 17 प्रत्याशी नोटा से हारे, यहां पर कुल 5275 लोगों ने नोटा का इस्तेमाल किया। नई दिल्ली सीट से 14 प्रत्याशी नोटा से हारे, यहां 4813 वोट नोटा के पक्ष में पड़े। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 25 प्रत्याशी नोटा से हारे, यहां 5845 वोट नोटा को मिले।
साउथ दिल्ली में 19 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले। यहां कुल 5961 वोट नोटा के पक्ष में दिए गए। इसी तरह से वेस्ट दिल्ली में 22 प्रत्याशियों को नोटा से कम वोट मिले।

चांदनी चौक से जीते प्रवीण खंडेलवाल, दूसरे नंबर पर रहे जय प्रकाश अग्रवाल और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से अबुल कलाम आजाद को ही नोटा से ज्यादा वोट हासिल हुए। ऐसे ही साउथ दिल्ली से जीते रामवीर सिंह बिधूड़ी, दूसरे स्थान पर रहे आप प्रत्याशी सही राम और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से अब्दुल बसित को ही नोटा से ज्यादा मिल पाए।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से जीते मनोज तिवारी, दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस से कन्हैया कुमार और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से अशोक कुमार को ही नोटा से ज्यादा वोट मिले। ऐसे ही ईस्ट दिल्ली से जीते हर्ष मल्होत्रा, दूसरे नंबर पर आप से कुलदीप कुमार और जमानत नहीं बचा पाए मो. वकार चौधरी को ही नोटा से ज्यादा वोट हासिल हुए।

नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से जीते भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया, कांग्रेस से हारे उदित राज और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से विजय बौद्ध को ही नोटा से अधिक वोट मिले। वेस्ट दिल्ली में केवल दो प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्हें नोटा से ज्यादा वोट मिले। भाजपा से जीतीं कमलजीत सहरावत और हारे महाबल मिश्रा को ही नोटा से ज्यादा वोट मिले। नई दिल्ली से जीतीं बांसुरी स्वराज, हारे सोमनाथ भारती और जमानत नहीं बचा पाए बसपा से राजकुमार आनंद को ही नोटा से ज्यादा वोट मिल पाए।

बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कन्नौज में हिंदूबादी संगठन हुए लामबंद
विधानसभा उत्तर प्रदेश में शाहजहाँपुर के ललित हरि मिश्रा ने रखे अपने विचार
नोएडा का फिटजी कोचिंग सेंटर बंद, लाखों लोगों के रुपए लेकर कंपनी हुई फरार, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *