पृथ्वी दिवस पर अलवर में गूंजा पर्यावरण बचाने का संकल्प
टेन न्यूज़ ii 22 अप्रैल 2026 ii अलवर, राजस्थान | ब्यूरो रिपोर्ट: रुपेश शर्मा
पृथ्वी दिवस के अवसर पर अलवर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद, अलवर शाखा, शाखा अरावली एवं गौ सेवा परिवार अलवर के संयुक्त तत्वावधान में नंदी गौशाला, बुध विहार में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नियमित रूप से आयोजित होने वाली 296वीं गौ स्वामणि के उपरांत उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
भारत विकास परिषद के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि इस मौके पर सभी ने पेड़-पौधों की रक्षा करने, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और जल, वायु व भूमि को प्रदूषण से बचाने का संकल्प लिया। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने की बात कही गई। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का भी संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, प्रहलाद अग्रवाल (पूर्व पार्षद), सीताराम गुप्ता, सुरेश चंद गर्ग, सुनील खेतावत, सुभाष गुप्ता, विकास खंडेलवाल, मुकेश जसोरिया, विनोद गुप्ता, सत्य नारायण अग्रवाल, प्रदीप धामानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
