भीषण गर्मी में राहत: ट्रैफिक पुलिस के लिए शिव मसाला उद्योग ने बांटा ठंडा जलजीरा
टेन न्यूज़ ii 25 अप्रैल 2026 ii अलवर, राजस्थान | ब्यूरो – रुपेश शर्मा
भीषण गर्मी के इस दौर में जहां आम लोग घरों से बाहर निकलने से पहले कई बार सोचते हैं, वहीं ट्रैफिक पुलिस कर्मी चिलचिलाती धूप में सड़कों पर डटे रहकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उनके इस समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए शिव मसाला उद्योग ने सराहनीय पहल करते हुए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को ठंडा जलजीरा वितरित किया।
इस दौरान यातायात थाना प्रभारी संजय शर्मा भी मौजूद रहे। शिव मसाला उद्योग के शशांक झालानी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी तपती गर्मी में लगातार खड़े रहकर अपना फर्ज निभाते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना समाज की जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गर्मी में ट्रैफिक के विभिन्न पॉइंट्स पर तैनात कर्मियों को ठंडा जलजीरा पिलाया गया, साथ ही जलजीरा मसाले के पैकेट भी वितरित किए गए, ताकि लू और गर्मी से राहत मिल सके।
इस पहल को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने सराहा और आभार व्यक्त किया।
