• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ईद पर प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र तिवारी ने बांटी खाद्य सामग्री,गरीबों के चेहरे खिले

ByTen News One Desk

Mar 27, 2025
166 Views

ईद पर प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र तिवारी ने बांटी खाद्य सामग्री,गरीबों के चेहरे खिले



टेन न्यूज़ !! २७ मार्च २०२५ !! राकेश सिंह डिविजन ब्यूरो, अयोध्या


सुल्तानपुर। बल्दीराय तहसील के कांपा गांव में बुधवार को ईद के अवसर पर गरीबों के बीच सेवई, चीनी, घी और मेवा के पैकेट वितरित किए गए।

प्रधान प्रतिनिधि धर्मेंद्र तिवारी ने 100 जरूरतमंद महिला-पुरुषों को ये उपहार दिए, जिससे उनके त्योहार की खुशियां दोगुनी हो गईं।गरीबों ने सेवई, चीनी, घी और मेवा के पैकेट पाकर खुशी जाहिर की और प्रधान प्रतिनिधि के इस प्रयास की सराहना की। धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि ईद खुशियों का त्योहार है और हर किसी को इसका आनंद मिलना चाहिए।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर त्यौहार मनाने का संदेश दिया।इस पहल से गांव में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना और स्थानीय लोगों ने भी इसे एक सराहनीय कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *