• Thu. May 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर नगर आगमन पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया

ByTen News One Desk

Sep 20, 2024
256 Views

तिलहर नगर आगमन पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया



टेन न्यूज़ !! २० सितम्बर २०२४ !! अमुक सक्सेना.,  तिलहर/शाहजहांपुर


गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय कुमार रुपाणी के यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। नगर में ओबीसी मोर्चा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को देश की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है इसके लिए सभी को सदस्यता अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक सदस्य बनानें होंगे।

बृहस्पतिवार को दोपहर में यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी सबसे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव चैनू व भाजपा की ब्लॉक प्रमुख कविता यादव के आवास पर पहुंचे।

यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने खंड विकास कार्यालय स्थित डवाकरा भवन पर आयोजित पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाग लेकर सदस्यता अभियान कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं में खूब जोश पैदा किया। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर भारतीय जनता पार्टी को देश की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है हम सभी मिस कॉल देकर लोगों को पार्टी के सदस्यता अभियान से जोड़ने में जुट जाएं।
मंच पर पहुंचते ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री रुपाणी का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम समापन के बाद वह भाजपा के दिवंगत नगर अध्यक्ष राजीव राठौर के आवास पर पहुंच कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, भाजपा वरिष्ठ नेता देवेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अरुण यादव, दोदराम कुशवाहा, सुशील बाबू गुप्ता,

निगोही ब्लाक प्रमुख रजनी सिंह, भाजपा नेत्री सविता वर्मा सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तिलहर से जाने के बाद वह क्षेत्र के गांव ढकिया परवेजपुर में भाजपा विधायक अरविंद सिंह के आवास पहुंचे। यहां पर उन्होंने सदस्यता अभियान को लेकर लोगों से बातचीत करते हुए पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने को जोर दिया। विधायक अरविंद सिंह और उनके समर्थकों ने पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!