• Sun. May 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सावन माह के प्रथम सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी

ByTen News One Desk

Jul 23, 2024
218 Views

सावन माह के प्रथम सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी



टेन न्यूज़ !! २३ जुलाई २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


सावन माह के प्रथम सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही ।

नगर के घोड़ी वाले बाबा मंदिर स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव , बाला जी दरबार मंदिर शिवालय , टाउन हॉल रोड स्थित श्रीमन कामेश्वर नाथ शिवालय , हिंदू पट्टी स्थित श्री गुसाईं जी म्हारा मंदिर शिवालय , रस्तोगी धर्मशाल शिवालय , बिरियागंज चौकी शिवालय , चिनिमिल कॉलोनी शिवालय , श्री मातामंदिर शिवालय , पोटर गंज शिवालय ,

श्री गीता मंदिर शिवालय समेत विभिन्न शिव मंदिर / नेशनल हाईवे पर शनि देव मंदिर शिवालयों में भक्तों ने जल , दुग्ध , दही , शहद , घृत से शिवलिग का अभिषेक किया ।

विल्वपत्र , धतूरा , समी, पुष्प समेत तमाम ऋतु फल अर्पण कर पूजा अर्चना की । इस दौरान शिवालयों में हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!