• Fri. Apr 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कन्नौज जनपद के 08 विकास खण्डों में 47 ग्राम पंचायतों में प्रभात रैली का आयोजन किया गया

ByTen News One Desk

Apr 16, 2025
132 Views

बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में कन्नौज जनपद के 08 विकास खण्डों में 47 ग्राम पंचायतों में प्रभात रैली का आयोजन किया गया



टेन न्यूज।। 16 अप्रैल 2025 ।। प्रभाष चंद्र ब्यूरो, कन्नौज


स्वतंत्रता के अमृत काल में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जयन्ती दिनांक 14.04.2025 से दिनांक 28.04.2025 तक 15 दिवसीय कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाये जाने के निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में आज दिनांक 16.04.2025 को जनपद के 08 विकास खण्डों में 47 ग्राम पंचायतों में प्रभात रैली का आयोजन किया गया।

इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के 8 सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों पर बाबा साहब के चित्र पर मार्ल्यापण कर विचारों पर चर्चा की गई।

इसी प्रकार राजकीय विद्यालयों में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान“ कार्यक्रम के अंतर्गत भारत के संविधान निर्माण की प्रक्रिया, मूल अधिकार, मौलिक कर्तव्य एवं राज्य के नीति निर्देशक तत्वों एवं संविधान में किए गए नवीन संशोधनों आदि के संबंध में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वहीं स्वयं सहायता समूह की आदर्श महिला संकुल समिति ठठिया द्वारा प्रभात रैली निकाल कर गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *