• Fri. Nov 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Nov 18, 2026
21 Views

गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार


मिर्जापुर पुलिस ने ढाई चौराहे के पास से दबोचा, इलाज के दौरान हुई थी मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत


टेन न्यूज़ !! १८ नवम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर, । मिर्जापुर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रमोद पुत्र अजयपाल (45 वर्ष) निवासी ग्राम उईला थाथरमई, थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 9 नवंबर 2026 को पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि नामजद लोगों ने एक राय होकर वादी के भाई के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद दर्ज मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और 3(5) की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को वांछित आरोपियों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मिर्जापुर पुलिस टीम ने प्रमोद को ढाई चौराहे से करीब 300 मीटर आगे सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, उपनिरीक्षक बंटी कुमार, मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र सिंह, आरक्षी प्रभात मलिक और आरक्षी अंकुश यादव शामिल रहे।

पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 237/2026, धारा 105/3(5)/191(2)/115(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहांपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!