प्रेरणादायक नेतृत्व की मिसाल: डॉ. अंशिका जॉर्ज ने शिक्षा को दिया नया आयाम किसानों की मेहनत बेकार ! आलू के गिरते दाम पर भाजपा नेता की सरकार से MSP की मांग फर्रुखाबाद में 40 साल बाद सीवर सफाई शुरू, 82 लाख खर्च—नाले में सीवेज फेंकने पर उठे सवाल संपूर्ण समाधान दिवस में तेजपुर से एजीपी-बीजेपी उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने किया नामांकन, हजारों समर्थकों के साथ निकाली भव्य रैली-एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने हजारों समर्थकों के साथ आज नामांकन पत्र दाखिल किया प्रशांत वैश्य (असम) 23 मार्च आगामी असम विधानसभा आम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल और उनके उम्मीदवार पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में तेजपुर विधानसभा क्षेत्र से एजीपी-बीजेपी गठबंधन के उम्मीदवार पृथ्वीराज राभा ने आज शोणितपुर जिला आयुक्त कार्यालय में पहुंचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में आज उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पृथ्वीराज राभा हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक भव्य रैली निकालकर जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचे।ढोल-नगाड़ों, पार्टी के झंडों और नारों से माहौल गूंज उठा और समर्थकों ने अपने उम्मीदवार के प्रति जोरदार समर्थन जताया। रास्ते के दोनों ओर भी बड़ी संख्या में लोग इस रैली को देखने के लिए एकत्रित हुए।जिला आयुक्त कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्धारित नियमों के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अशोक कुमार भट्टाचार्य, बीजेपी की शोणितपुर जिला समिति की अध्यक्ष मधुस्मिता डेका हजारिका, असम गण परिषद के शोणितपुर जिला अध्यक्ष रातुल कुमार नाथ सहित दोनों दलों के कई वरिष्ठ नेता और हजारों स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन दाखिल करने के बाद पृथ्वीराज राभा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह आम जनता के विकास और पूरे क्षेत्र के समग्र प्रगति के लिए कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस नामांकन को लेकर तेजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और उत्साह बढ़ गया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में इस क्षेत्र में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। प्रशांत वैश्य
---Advertisement---

पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन

By Ten News One Desk

Published on:

165 Views

पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन

टेन न्यूज़ !! ०५ अक्टूबर २०२५ !! सोशल मीडिया @दिल्ली

मुंबई भारत के बुनियादी ढांचे में नया अध्याय जोड़ते हुए नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अक्टूबर को इस आधुनिकतम एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।

सिडको के व्यवस्थापकीय संचालक विजय सिंघल ने बताया कि यह एयरपोर्ट देश के सबसे आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल एयरपोर्ट्स में से एक होगा। पहले रनवे का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि दूसरा रनवे अगले चार वर्षों में तैयार होगा। सभी टर्मिनल एकीकृत प्रणाली से जुड़े होंगे, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें मेट्रो स्टेशन पर सीधा चेक-इन और ‘वन-अप एंड टू-एंड बैगेज फैसिलिटी’ ऐप शामिल है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए हरित ऊर्जा और जल संरक्षण पर जोर दिया गया है। टर्मिनल में डिजिटल आर्ट के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी और संचालन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग होगा। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए अटल सेतु से कोस्टल रोड तक नई सड़क बनाई जा रही है, साथ ही मेट्रो लाइन 8 और वॉटर टैक्सी सेवा भी यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाएंगी।

इस परियोजना पर कुल 19,600 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जिसमें सिडको ने 3,500 करोड़ रुपए भूमि विकास में निवेश किए। एयरपोर्ट में 350 विमानों की पार्किंग और दोनों रनवे के लिए अलग टैक्सी सुविधा होगी। नवी मुंबई एयरपोर्ट मुंबई महानगर क्षेत्र की हवाई यातायात क्षमता को दोगुना करेगा और महाराष्ट्र के आर्थिक विकास को गति देगा।

पीएम मोदी 8 अक्टूबर को करेंगे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment

error: Content is protected !!