• Sat. Sep 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, फतेहगंज पूर्वी में हुई बैठक

ByTen News One Desk

Sep 12, 2026
2 Views

गणेश चतुर्थी पर शोभायात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, फतेहगंज पूर्वी में हुई बैठक


सीओ ने आयोजनकर्ताओं से ली कार्यक्रमों की जानकारी, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर दिए जरूरी दिशा-निर्देश


टेन न्यूज़ !! 12 सितम्बर २०२६ !! मुनीश चन्द्र शर्मा

फतेहगंज पूर्वी/बरेली । गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे थाना परिसर में पुलिस-प्रशासन और आयोजनकर्ताओं की बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह और थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में नगर में निकलने वाली गणेश शोभायात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

बैठक में सीओ संदीप सिंह ने आयोजनकर्ताओं से नगर में गणेश चतुर्थी पर होने वाले कार्यक्रमों और शोभायात्रा के मार्ग की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में किन-किन स्थानों पर गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई। साथ ही आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने आयोजनकर्ताओं से कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित नियमों और प्रशासन की गाइडलाइन का पालन किया जाए। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और किसी भी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में चेयरमैन संजय पाठक, प्रमोद चक्रवर्ती, यशपाल सिंह रामू, कमल शर्मा,राजू अग्रवाल रवीन अग्रवाल, दीपक वरिष्ठ पत्रकार कामराज मिश्रा पंडित मुनीष चंद्र शर्मा प्रशांत मिश्रा राजू अग्रवाल मनोज मिश्रा कैलाश गुप्ता रामसेवक शर्मा समेत कार्यक्रम आयोजनकर्ता और पूर्व चेयरमैन शब्बीर अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!