• Sun. Apr 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा क्षेत्र में चाइनीज मंझे के खिलाफ पुलिस का अभियान, लोगों को किया जागरूक

ByTen News One Desk

Feb 6, 2026
179 Views

कटरा क्षेत्र में चाइनीज मंझे के खिलाफ पुलिस का अभियान, लोगों को किया जागरूक


टेन न्यूज़ ii 06 फरवरी 2026 ii पप्पू अंसारी, मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में प्रतिबंधित चाइनीज मंझे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में ज्योति यादव क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सेंगर ने थाना कटरा क्षेत्र में शुक्रवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान थाना कटरा पुलिस ने बाजार व विभिन्न दुकानों की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि कहीं प्रतिबंधित चाइनीज मंझे की बिक्री तो नहीं हो रही। साथ ही आमजन को चाइनीज मंझे से होने वाले जान-माल के नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह मंझा बेहद खतरनाक होता है, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और पक्षियों को गंभीर चोट लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित चाइनीज मंझे का क्रय-विक्रय और उपयोग दंडनीय अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस ने ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *