नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर तिराहे से पुलिस पिकेट नदारत जाम में फंसी स्कूल बसें बच्चों को करना पड़ा परेशान का सामना जहरखुरानी के शिकार व्यक्ति को रेलवे पुलिस ने स्टेशन पर उतारा हलियापुर थाना क्षेत्र में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हमीरपुर में दो युवकों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय शाहजहाँपुर में गरिमामय शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन
---Advertisement---

रायबरेली में पुलिस–गो तस्करों की मुठभेड़, एक घायल, गिरफ्तार

By Ten News One Desk

Published on:

46 Views

रायबरेली में पुलिस–गो तस्करों की मुठभेड़, एक घायल, गिरफ्तार

सलोन थाना क्षेत्र में देर रात चली गोलियां, वांछित गो-तस्कर नफीस घोसी गिरफ्तार, साथी फरार

टेन न्यूज़ ii 28 दिसम्बर 2025 ii वसीम खान ब्यूरो,

रायबरेली/सलोन।
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सलोन थाना क्षेत्र में बीती देर रात पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गो-तस्कर के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सलोन थाना क्षेत्र के मानिकपुर रोड की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर बदमाशों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया।

पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक पर पीछे बैठा दूसरा बदमाश फरार हो गया।

घायल बदमाश की पहचान नफीस घोसी के रूप में हुई है, जो सलोन क्षेत्र का रहने वाला है और गोवध अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा और बाइक बरामद की है। वहीं फरार बदमाश अबरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

एडिशनल एसपी रायबरेली संजीव कुमार सिन्हा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर घायल हुआ है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
— टेन न्यूज़ के लिए रायबरेली से ब्यूरो वसीम खान की रिपोर्ट

Published On:

Follow Us On

---Advertisement---

Leave a Comment