• Tue. May 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

खुदागंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व यातायात जागरूकता को लेकर दिखी सख्ती

ByTen News One Desk

Dec 23, 2025
214 Views

खुदागंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व यातायात जागरूकता को लेकर दिखी सख्ती


टेन न्यूज ii 23 दिसम्बर 2025 ii पप्पू अंसारी, कटरा/
खुदागंज/शाहजहांपुर

क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से खुदागंज थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बे में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस टीम ने चौराहा सहित खुदागंज के अन्य प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

प्रभारी सत्यपाल सिंह ने अपील की कि वे नियमों का पालन कर स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने की सलाह दी।

क्षेत्राधिकार ने कहा कि जीवन अनमोल है और थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

यातायात नियमों का पालन न केवल व्यक्ति की सुरक्षा करता है, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने युवाओं से विशेष तौर पर अपील की कि वे तेज रफ्तार से वाहन न चलाएं और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है। इससे असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बना, वहीं आमजन में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और अनुशासन कायम रहता है।

थाना प्रभारी सतपाल ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की और आश्वासन दिया कि जनता के सहयोग से ही क्षेत्र को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाया जा सकता है।

फ्लैग मार्च के समापन पर पुलिस बल ने क्षेत्र में नियमित गश्त जारी रखने का भरोसा भी दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!