• Fri. Sep 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

चार घंटे में गुमशुदा नौ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने बरामद किया

ByTen News One Desk

Sep 18, 2026
9 Views

चार घंटे में गुमशुदा नौ वर्षीय बच्चे को पुलिस ने बरामद किया


टेन न्यूज़ !! १८ सितम्बर २०२६ !! डेस्क न्यूज़

मिर्जापुर, शाहजहांपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नौ वर्षीय बच्चे को चार घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चे के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत महिला उपनिरीक्षक अंजली रानी, महिला आरक्षी अपर्णा कौशिक, आरक्षी आकाश, महिला आरक्षी मोनिका आदि क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम हरिहरपुर निवासी नौ वर्षीय बच्चे के कहीं चले जाने की सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस टीम ने बच्चे की फोटो प्राप्त कर आसपास के लोगों को दिखाते हुए तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने बच्चे को मिर्जापुर की ओर जाते हुए देखे जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मिर्जापुर की ओर तलाश तेज कर दी। इसी दौरान विकास स्वीट्स से पहले एक बच्चा रोते हुए दिखाई दिया। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम सोनू (काल्पनिक नाम) बताया।

पुलिस टीम बच्चे को थाने लेकर पहुंची और दूरभाष के माध्यम से उसके माता-पिता से संपर्क कर उन्हें बुलाया। आवश्यक सत्यापन के बाद बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक अंजली रानी, महिला आरक्षी अपर्णा कौशिक, महिला आरक्षी मोनिका और आरक्षी आकाश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!