• Tue. Sep 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बंथरा गांव स्थित धार्मिक स्थल को लेकर हुए विवाद की वजह से दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही

ByTen News One Desk

Mar 16, 2024
236 Views

बंथरा गांव स्थित धार्मिक स्थल को लेकर हुए विवाद की वजह से दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही



टेन न्यूज़ !! १६ मार्च २०२४ !! अमुक सक्सेना, तिलहर/शाहजहांपुर


तिलहर : बंथरा गांव स्थित धार्मिक स्थल को लेकर हुए विवाद की वजह से दूसरे दिन भी पुलिस तैनात रही। धार्मिक स्थल में हर वर्ष सेवादार विशाखा सिंह की मौजूदगी में पाठ व लंगर का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी तैयारी चल रही है। आरोप है कि कुछ लोग वहां कब्जा करना चाह रहे है।

गुरुवार को तमाम ग्रामीण थाने पहुंचे थे। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम सदर ज्ञानेंद्रनाथ व प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्वामित्व को लेकर विवाद है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!