• Fri. May 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना रोजा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

ByTen News One Desk

Mar 29, 2025
357 Views

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा थाना रोजा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण



टेन न्यूज़ !! २९ मार्च २०२५ !! नीरज शर्मा, रोजा/शाहजहांपुर


पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर राजेश द्विवेदी द्वारा थाना रोजा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले कार्यालय में अपराध रजिस्टर जांचा तथा थाना प्रभारी से दर्ज मामलें व सम्बन्धित मामलों में कृत कार्यवाही के बारें में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपराध संबंधी अन्य अभिलेख आदि जांचनें के साथ ही सभी कागजात पूर्ण व व्यवस्थित ढंग से रखे है या नहीं तथा थाना परिसर स्थित कंम्प्यूटर कक्ष,मुंशी कक्ष, हवालात,मैस आदि का निरीक्षण कर थाने में साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देशः-

1.थाने पर प्राप्त व उच्च अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्रों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया ।
2.थाने की साफ सफाई, माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों का रखरखाव सही ढगं से करने हेतु ।

3. रजिस्टर संख्या 04 व अन्य रजिस्टरो को अद्यावधिक करने हेतु ।
4. हवालात की साफ सफाई व स्वच्छता रखने हेतु ।
5. महिला संबंधित अपराधों का शीघ्र निस्तारण करने हेतु ।

6. शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश भी दिये गये।
7. थाने के अन्दर व बाहर लगें सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।
8. अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया।

9.न्यायालय से जुडें मामलों के त्वरित निष्पादन करने अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी तथा शराब माफियाओं पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का भी आदेश दिया।
10.साथ ही महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतो का निस्तारण व त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षण महोदय के निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा श्री राजीव कुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!