• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गोंडा में जन सूचना अधिकार को बढ़ावा, अधिकारियों को मिली विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग

ByTen News One Desk

Sep 13, 2025
191 Views

गोंडा में जन सूचना अधिकार को बढ़ावा, अधिकारियों को मिली विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग



टेन न्यूज़ !! १३ सितम्बर २०२५ !! रिपोर्ट : अमित श्रीवास्तव, लोकेशन : गोंडा


गोंडा जनपद के जिला पंचायत सभागार में जनसूचना अधिकारियों की विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन जन सूचना अधिकार (RTI) को बढ़ावा देना रहा, ताकि सूचना मांगने और उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बने।

गोंडा मंडल में जन सूचना से जुड़े सबसे अधिक मामले लंबित हैं। ऐसे में यह पहल खास महत्व रखती है। कार्यशाला में 200 से अधिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जेडीसी राकेश पांडेय ने कहा कि “पारदर्शिता, जवाबदेही और जन सुविधा ही इस प्रशिक्षण का मकसद है।”

लखनऊ से आए विशेषज्ञ अधिकारियों ने भी मीडिया से बातचीत में बताया कि अब जनता को सूचना प्राप्त करने में तेज़ी और पारदर्शिता का लाभ मिलेगा। टेन न्यूज़ के लिए गोंडा से अमित कुमार श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!