• Wed. Apr 22nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

गोंडा में ड्रोन चोर की अफवाह पर हड़कंप, एसपी ने रातभर संभाली कमान

ByTen News One Desk

Sep 13, 2025
190 Views

गोंडा में ड्रोन चोर की अफवाह पर हड़कंप, एसपी ने रातभर संभाली कमान



टेन न्यूज़ !! १३ सितम्बर २०२५ !!  रिपोर्ट : अमित श्रीवास्तव, लोकेशन : गोंडा


गोंडा जिले में “ड्रोन चोर” और चोरी की अफवाहों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया। कहीं लोग लाठी-डंडे लेकर पहरा देते नजर आए, तो कहीं समूह बनाकर सड़कों पर घूमते रहे। हालात को बिगड़ता देख गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल खुद मैदान में उतर आए।

एसपी ने देर रात नगर कोतवाली और मोतीगंज क्षेत्र के 10 से अधिक गांवों का दौरा किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर अफवाहों की हकीकत बताई। ग्रामीणों ने जब ड्रोन और चोरों की बात दोहराई तो एसपी ने स्पष्ट कहा—
“ये सब अफवाह है, ना कोई ड्रोन उड़ रहा है और ना कोई चोर आया है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि कानून अपने हाथ में न लें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। एसपी ने भरोसा दिलाया कि गोंडा पुलिस हर वक्त उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।

पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। टेन न्यूज़ के लिए गोंडा से अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट
बाइट – पुलिस अधीक्षक गोंडा, विनीत जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!